Monday, June 27, 2011

बचपन की यादें

उन पेड़ों की शाखों पर कुछ यादें रहती हैं

वो बचपन की खूशबू हवाओं में बहती है

न पाने की चिंता न खोने का ग़म

बस मस्ती का नाच, खुशी की सरगम

वो सावन की बारिश की भीगी उमंगें

उमंगों भरी वो रंगीन पतंगें

हाथों पे मांझे की लंबी लकीरें

वो लकीरें भी बचपन की कुछ बातें कहतीं हैं

उन पेड़ों की शाखों पर कुछ यादें रहतीं हैं

चवन्नी की कंप्पट, अठ्न्नी का कोला

खट्टी सी इमली वो ठंडा सा गोला

वो चिल्लाता हंसता दोस्तों का टोला

मम्मी की अल्मारी में खिलौनों का झोला

अल्मारी में बन्द एक हंसी रहती है

उन पेड़ों की शाखों पर कुछ यादें रहतीं हैं

छोटे से पावों की लम्बी सी दौड़ें

सकरी सी गलियों की अंधी मोड़ें

गलियों के गड्ढे और गिट्टी के रोड़े

वो शामों को चाची के चाय पकौड़े

वो चाची मगर अब अकेली रहतीं हैं

उन पेड़ों की शाखों पर कुछ यादें रहतीं हैं

वो जामुन के पेड़ों पर फ़ुर्ती से चढ़ना

वो कंकड़ के मारे से अमिया का गिरना

वो मीठे से बेर, बेरों के काँटे

वो काँटों के घावों पे मम्मी के चाँटे

गालों पर अब भी चाँटों की गर्मी रहती है

उन पेड़ों की शाखों पर कुछ यादें रहतीं हैं

दिल मे बसे वो बचपन के साये

न मिटते मिटेंगे किसी के मिटाये

जियो फ़िर वैसे ही ये कहती रहतीं हैं

उन पेड़ों की शाखों पर कुछ यादें रहतीं हैं....

GAURAV TRIPATHI

Sunday, March 28, 2010

CARRYING ON A TREND

The heart is on toe and nerves are still
As I look up the peak from down the hill

The ridge , the river, the route and the cliff
I saw them all steriled and stiff

With zeal at its brim and will at its high
I stretched my stride and was ready to fly

The tremors of the earth, I jibbed behind-
were the omens of almighty, but i was blind

Jinks-I was, I jinked up the route
Hasty- I was, never saw where to shoot

Route was untraced but the peak was mine
confidence was high but god is not so benign

Detrimental to my own, I went up unplanned
Near top near bottom, in the middle I hanged

The day suddenly ended and dark came down
And the grin on my face, changed to frown

The earth shook below and sky turned around
Everything was moving and yet no sound

The peak I saw... Was shaking
Like a giant... Awaking

The rocks were tumbling
As my fate was fumbling

I felt stuck, I felt numb
Strength was dying but soul did not succumb

I hanged there waited for the show to end
just to advance and carry on the trend

Yes TREND it was and least of passion
So i still stand here to hold the bastion.......